सच की थी जब हमने ठानी
बस झूठ की चली मनमानी
पतझड़ सा वो माहौल सारा
कांटे ही कांटे तब चमन में
सींचते रहे पौधे इन पेड़ों के
कोंपल का इंतजार करते
कोशिशें हम हजार करते
दुआओं के आसार रहते
छिपाये आँसुओं को रखते
चेहरे भी गुलजार करते
जिंदगी तार तार करते
दुख था पर बहार कहते
- विशाल ©

