दुख: देख,क्रोध से जब काया तेरा बदलता चला गया।
पौरुष तब स्वर्ण सा तप, प्रखर हो,चलता चला गया।
सच पलता चला गया,चराग़ सा तू जलता चला गया।
आज के संग,कल भी तेरे साथ निकलता चला गया।
मंजिल दूर थी फिर भी थक कर बैठा ना कोई।
अँधेरे रास्तों में दीप्त मशाल जलता चला गया।
जग रौशन होने लगा जब पुण्य प्रकाश बल से तुम्हारे।
तब बदले वो,काल संग कल भी बदलता चला गया।
