कई सूरज डूबे छितिज पार

रात अब गिना जाता नहीं

उम्र के इस पड़ाव पर

नरम धूप भी भाता नहीं

कभी यादें आती थी मिलने

बहुत कुछ अब याद आता नहीं

है शोर गुल हर तरफ हर जगह

सच्ची आवाज कोई उठाता नहीं

करते सब करीब होने की बातें

पर चाहत से कोई बुलाता नहीं

मन लाख माने मनाए मुझे

दिल को तसल्ली दिया जाता नहीं

तुमने कहा था एक रोज

आओगे मुझसे मिलने जरूर

तुम न आए हिज्र जताता नहीं

वीराने महफ़िल मैं सजाता नहीं

कुछ है जो बातें भुलाता नहीं

मेरा मैं कहीं आता जाता नहीं

- विशाल ©