दे जो खुद को आज सुकून की नींद, मुझमें अब तक वो थकान बाकी है।

खुशियों से भरा हो आंगन जब सारा, बनना अब भी वो मकान बाकी है।

मन आज छूने चला है आसमान, पर अब भी मेरी वो उड़ान बाकी है।

बहुत नवाजा है दुनिया ने मुझे, पर अपनों में मेरी वो पहचान बाकी है।

बहुत लोग कहते हैं हम हैं तुम्हारे अपने, दे रुह गवाही वो ईमान बाकी है।

एहसास जो छू पाए,आवाज जो करीब लाए कहीं तो वो इंसान बाकी है।

जब भी पुकारे कोई तो हक से बुलाए, दिल में अब भी वो उफान बाकी है।

जीते हैं हर जंग हम, पर नम सी आँखों संग दिल का वो इम्तहान बाकी है।

- © विशाल