एक ठहरा तूफान है जो बसता उसमें
एक शख्स जो कभी न रूकता उसमें
अंबर को छूने की तमन्ना है वो रखता
कल के ख्वाब लिए जब कुछ कहता
सुनहरी किरणें बिखेर ओज बोलता है
सूरज सा हो जब वो रूबरू बोलता है
दिल की जुबां जब वो हूबहू बोलता है
तब धमनियों में बहता लहू बोलता है
- विशाल ©
