दिल का दर जैसे कोई पड़ाव, रुके थे वो जरुर पर आगे निकल गए।
बहुत रोका मगर अश्क रुके नहीं, इस क़दर बेबस प्यार देखता रहा।
ओढ कर चादर धूप की, चिनार सा मैं भी छांव संग बहार देता रहा।
ज़िंदगी थी मसरुफ़ उधर, ख्याल इधर उल्फत के संसार देखता रहा।
जिद्द ऐसी कि आधे अधूरे मन, बोझिल आँखो से वो दूर निकलते रहे।
बिखरे बिखरे से सपने लिए, गहरे पानी उतर मैं गुनाहगार देखता रहा।
ओढ कर चादर धूप की, चिनार सा मैं भी छांव संग बहार देता रहा।
ज़िंदगी थी मसरुफ़ उधर, ख्याल इधर उल्फत के संसार देखता रहा।
खूबसूरत से थे उनके ताने बाने, थरथराते से होठ लगे गम को बताने।
उनकी बात तो वो ही जाने, मैं मेरा बीच मझधार एतबार देखता रहा।
ओढ कर चादर धूप की, चिनार सा मैं भी छांव संग बहार देता रहा।
ज़िंदगी थी मसरुफ़ उधर, ख्याल इधर उल्फत के संसार देखता रहा।
लहरें जब हुई किनारे से दूर, थम गयी सांसें टूट गया आस का गरुर।
रेत फिसल रहा था इन हाथों से, मैं खड़ा खुद को लाचार देखता रहा।