फिजाओं मे घुलती खुशबु गुलशन में बहार मिले।

इश्क की ये इनायत राहों में उनके तलबदार चले।

मील के इन पत्थरों में नाम उनका बार बार मिले।

वो मिले या न मिले मन मिलने को बार बार चले।

हुस्न दूर हो लाख सही चाँद में कहीं दीदार मिले।

चलो उसी राह जहाँ मोहब्बत का कारोबार चले।