रौशनी कम हो चली
दिन के साथ हम भी ढलते चले गए
अँधेरों की आहट में
कदम और भी तेज निकलते चले गए
सफर में ना कोई साथ न साथी
फिर भी हम चलते चले गए
कभी इस ओर तो कभी उस ओर
रास्ते बदलते चले गए
कोरे ख्बाव पलते चले गए
खुद से दूर निकलते चले गए
अपनी पहचान बदलते चले गए
सहर की तलाश में चलते चले गए
