हो उमंग ही उमंग, एक दूसरे से कभी न कोई शिकायत रहे।
हो करार ऐसा, के दिल से दिल तक जाने की इजाजत रहे।
बढ़ता जाए यकीन इस कदर, के इंतहा तक मोहब्बत रहे।
नज़र न लगे हमें किसी और की, इतनी नजरें इनायत रहे।
इश्क परवान चढ़ता रहे, उम्र भर बीच हमारे ये चाहत रहे।
ख्वाहिशें महफूज रखें, एक दूसरे की इतनी हिफाजत रहे।
हो नाम इश्क का तेरे मेरे नाम से, इतनी सी शोहरत रहे।
फक्र करें जमाना सर झुका, इश्क की इतनी इबादत रहे।
© विशाल

