धाराएं जो बदले दिशा,

धरा से ओज बयानी तो हो।

बदले जो हाथ लकीरें,

कुछ अमिट कहानी तो हो।

मौज कहे जो कुछ भी,

तुम सी उसमें रवानी तो हो।

न हो सच सारा तुम्हारा,

जिक्र तुम्हारा सानी तो हो।

भंवर में उलझे जो मन,

गिर्द तुम्हारी कहानी तो हो।

तुम सा अगर कहे कोई,

बातें उसकी रूहानी तो हो।

कल के सपनों में तुम,

यादें तुम सी सुहानी तो हो।

हो लाख कोई नूरानी,

चेहरे में तुम सा पानी तो हो।

कल तुम आज तुमसे,

सफर एक जिंदगानी तो हो।

भंवर में उलझे जो मन,

गिर्द तुम्हारी कहानी तो हो।

© विशाल