अपने ही ख्वाब, अपने पैरो तले कुचलते जा रहे हैं।

जाने कहाँ, इस अंधी भीड़ के साथ चलते जा रहे हैं।


सपने बरसों से आँखों में पलते आ रहे हैं। 

साकार फिर भी कहाँ उन्हें हम कर पा हैं।


जुनून भी है, कुबत भी।

फिर भी दुनियाँ अपनी तरह कहाँ बदल पा रहे हैं।


हर कोशिश नाकाम हो रही है।

अब तो अपनी हस्ती भी गुमनाम हो रही है।


अपने ही ख्वाब की अग्नि में जलते जा रहे हैं।

खुद को राख बना रहे हैं - २