अंदाज बदल गये हैं अब गुफतगु के

कहां अब वो मिलती अजनबी सी है


नजरें भी चुराती वो फिर मिलाती है

मिलती अब वो खिलती कली सी है


दोस्त बन कर मिलती है वो हर रोज

उसकी दिल्लगी दिल की लगी सी है


नरम एहसास ले वो मिलती रहती है

मिलती यूं जैसे कितनी अपनी सी है

©️ विशाल