आज होली है।
करे जब पायल छन छन, विभोर हो नाचने लगे जब ये मन।
बसंती बयार से, रंगों की फुहार से, भीगने लगे जब ये तन।
कह दो तब, आज होली है।
कह दो तब, आज होली है।
हवाओं में फैलने लगे जब चंदन,महकने लगे जब हर उपवन।
ह्रदय का वो स्पंदन,लगने लगे पास जब भी तुमको मधुबन।
कह दो तब, आज होली है।
कह दो तब, आज होली है।
धुन बजने लगे जब कण कण,ताल पे हो जब तुम्हारी धड़कन।
साँसों में बसे जब हमदम, प्रियतम से मिलने का आए जब छण।
कह दो तब, आज होली है।
कह दो तब, आज होली है।
जब लगे कोयल सी तेरी बोली है,मुँह में मिश्री किसी ने घोली है।
जब लगे आ रही साजन की टोली है, साथ तेरी भी हमजोली है।
कह दो तब,आज होली है।
कह दो तब, आज होली है।
- विशाल


