व्यथा न कहना दुःख को सहना सीख लिया हमने।

पीड़ा में तपकर पावस में ढलना सीख लिया हमने।

अंधियारे पल दीपक बन जलना सीख लिया हमने।

कदम मिला सर उठाकर चलना सीख लिया हमने।

ख्वाब सारे हकीकत में बदलना सीख लिया हमने।

इन मुश्किल राहों में आगे बढ़ना सीख लिया हमने।

लड़ तुफानों से तकदीर बदलना सीख लिया हमने।

खाई हैं ठोकरें बहुत अब चलना सीख लिया हमने।