मेरी किताब की कहानी, आज बताता हूं
अनमोल जीवन का लक्ष्य, उस किताब में बताता हूं,
क्यों जीवन का मित्र ,एक किताब को कहा है
अकेलेपन में हमारे,इसने साथ जो दिया है
बीते पलो की याद सारी, पल में ताजा हो जाती है
पढ़ कर एक एक शब्दो को,एक उमंग नई आ जाती है
मेरी किताब की कहानी, आज बताता हूं
अनमोल जीवन का लक्ष्य, उस किताब में बताता हूं,
किताब जिसमे कई जज्बात छुपे होते हैं
अपने पराए के सारे किस्से छुपे होते हैं