ये जीवन मेरा है , मैं बस अपने ही बारे में सोचता हूँ
न किसी के दर्द में ,न कभी किसी के दुःख में शामिल होता हूँ
आज छोड़ कर सारी बातों को , किसी और के लिए सोचते है
आज अपने लिए नहीं ,चलो किसी और के लिए जीते है
अपना पराया की दीवार को ,गिराते है
दिल को दिल मिलाते है ,सारे समाज को राह दिखाते है
जो दीन दुखी है ,उनके कदमो में फूल बिछाते है
जो अपने नहीं है ,उनको भी गले लगाते है
चलो आज फिर किसी और के लिए जीते है
( वीरेंद्र सिसोदिया )