वीरू की कलम से : हमको आगे बढ़ना
हमको आगे बढ़ना है तो, ढृण निश्चय करना होगा
जीवन की हर शंका को , दूर भगाना ही होगा
हर पग पर जो शूल बिछे है, फूल वहां लाने होंगे
अमावस्या की कलिरात्रि में, पग आगे रखने होंगे
चंद्र देव शीतल छाया को, धारण मन में करना होगा
जीवन है अनमोल तुम्हारा,उसको नवनिर्मित करना होगा
हमको आगे बढ़ना है तो, ढृण निश्चय करना होगा
जीवन की हर शंका , दूर भगाना ही होगा
हर प्रयास विफल होता है, मन में चिंतित मत होना
जीवन के इस धर्मयुद्ध में,अब पीछे तुम मत होना
अर्जुन के उस बाण की भांति, मरुस्थल में, जल भरना होगा
जीवन में जो लक्ष्य लिया है, उसको ,पूरा करना होगा
चलो चलें आगे बढ़ते है, जीवन सुंदरमय करना होगा
हमको आगे बढ़ना है तो, ढृण निश्चय करना होगा
जीवन की हर शंका को , दूर भगाना ही होगा
शिवजी का डमरू बनकर अब , गड़गड़ाहट करना होगा
पीकर कंठ में हलाहल क्रोध का, शांति प्रिय बनना होगा
न कोई रोक सके अब हमको, ये मन में प्रण करना होगा
जबतक लक्ष्य मिले न हमको, बस आगे बढ़ना होगा
गंगा की लहरों की भांति, पथ नया चुनना होगा
हमको आगे बढ़ना है तो, ढृण निश्चय करना होगा
जीवन की हर शंका को , दूर भगाना ही होगा
(वीरेन्द्र सिसोदिया )