वीरू की कलम से : गुमनाम सी ज़िंदगी में

गुमनाम सी ज़िंदगी में ,अजीब सा डर लगता है

मुझे मेरे ही शहर में ,अब अजीब सा डर लगता है

मेरे शहर को बर्बाद कर दिया तूने

अपनों को अपने से गुमनाम कर दिया तूने

जहाँ काफिला चलता था जन्नाज़े में मेरे

उस काफिले को मुझे से दूर कर दिया तूने

गुमनाम सी ज़िंदगी में ,अजीब सा डर लगता है

मुझे मेरे ही शहर में ,अब अजीब सा डर लगता है


घोल कर जहर इन हवाओ में ,डर का साया बन गया

किसी को छूने से हो सकता है , मौत का खौफ

उसे तुमने हमारी नज़रो में , आज बेगाना बना दिया

जर्रे जर्रे में है पैगाम मौत का ,आज तूने हमे अपने ही घर कैद करा दिया

गुमनाम सी ज़िंदगी में ,अजीब सा डर लगता है

मुझे मेरे ही शहर में ,अब अजीब सा डर लगता है


जहां महकती थी कभी ,चारो तरफ खुशियों की शमा

पेड़ से मिलती रहती थी , अमन की साँसे जहाँ

खड़ी करके इमारतो को , उन पर आज तूने

मेरे देश से आक्सीजन की कमी कर दी तूने

गुमनाम सी ज़िंदगी में ,अजीब सा डर लगता है

मुझे मेरे ही शहर में ,अब अजीब सा डर लगता है


आज इन लाशो के इस शहर में , कोई फरिश्ता तो होता

इस बेदर्द हवा को , कोई समेटे तो होता

आकर समझा दे खुदा अब तो , हमको

क्या खता हुई है हमसे , ये बता दिया तो होता

गुमनाम सी ज़िंदगी में ,अजीब सा डर लगता है

मुझे मेरे ही शहर में ,अब अजीब सा डर लगता है



देखकर उन मंजरो को , काश तुझे भी रोना आया होता

किसी अपने का बिछडने का गम, काश तुझे भी सताया होता

न बन बेदर्द इतना अब तो , फिर से महका दे चमन मेरा

ज़िंदगी हसने लगे हर गलियों में फिर से,

फिर किसी अजनबी ने किसी को ,अपने गले लगा लिया होता

गुमनाम सी ज़िंदगी में ,अजीब सा डर लगता है

मुझे मेरे ही शहर में ,अब अजीब सा डर लगता है

(वीरेंद्र सिसोदिया )