वीरु की कलम से : फादर डे
फादर डे पर एक पिता का , संघर्ष तुम्हे बतलाता हूं
कैसे जीवन को जीना है, ये बात तुम्हे बतलाता हूं
घर से निकल पूरे दिन जो, धूप में तपता रहता है
परिवार को कैसे खुशी रखूं मैं, बस यही सोचता रहता है
जिसने अपना जीवन सारा, मेहनत में करके खाया है
दो जून की रोटी को जिसने, पसीना बहाकर पाया है
फादर डे पर एक पिता का , संघर्ष तुम्हे बतलाता हूं
कैसे जीवन को जीना है, ये बात तुम्हे बतलाता हूं
एक वक्त भूखा रह रह कर, जिसने जीना सिखलाया है
कभी न हारो हिम्मत दिल ,मेहनत करना सिखलाया है
जिसने जीवन के सारे सुखों को, हस कर हम पर कुर्बान किए
एक पिता ने न जाने कितने जीवन में, अपनामित के घूट पिए
फिर भी जिसने हंसकर हमको, मुस्कराना हमे सिखलाया है
कैसे जीते लक्ष्य को अपना, रहस्य हमे बतलाया है
फादर डे पर एक पिता का , संघर्ष तुम्हे बतलाता हूं
कैसे जीवन को जीना है, ये बात तुम्हे बतलाता हूं
एक जोड़ी कपड़े में जिसने , जीवन को जिसने काटा है
हर दुख के पल में ,जिसने बढ़ते जाना बतलाया है
अक्षांशा को खत्म करोगे ,जीवन कुछ कर पाओगे
एक अच्छे पिता होने का कर्तव्य ,तब जाकर इसे निभाओगे
सर्द रात्रि में जिसने जीवन अपना ,बाहर रहकर वक्त गुजारा था
कैसे बच्चो को प्यार करे ,ये करके हम दिखाया था
फादर डे पर एक पिता का , संघर्ष तुम्हे बतलाता हूं
कैसे जीवन को जीना है, ये बात तुम्हे बतलाता हूं
धन्य पिता है जिसने जीवन में , मार्ग हम दिखलाया है
अच्छे बुरे प्राणी का अंतर, जिसने हमको समझाया है
हर पुत्र का गर्व पिता है, पिता ही जीवन दाता है
उस पिता के चरणों में, वीरू सबकुछ अर्पण करता है
मेरे पिता पर मुझको बंधु, गर्व सदा ही करता हूं
हर पल वक्त कटे उनके समन्वय में, दुआ यही बस करता हूं
फादर डे पर एक पिता का , संघर्ष तुम्हे बतलाता हूं
कैसे जीवन को जीना है, ये बात तुम्हे बतलाता हूं
(विरेन्द्र सिसोदिया )