वीरू की कलम से : औरत तेरी कहानी
औरत की कहानी को ,कैसे शब्दों में ब्यान करूँ
उसके हर दर्द का तुमसे ,कैसे में जिक्र करूँ
जीवन के हर मोड़ पर ,उसको हर दर्द सहना होता है
अपने ही घर में उसके, पराये की तरह रहना होता है
हर वक़्त समाज की बेड़ी ,पैरो में पहनाई जाती है
बेटी बड़ी हो गयी है ,ये बात समझाई जाती है
औरत की कहानी को ,कैसे शब्दों में ब्यान करूँ
उसके हर दर्द का तुमसे ,कैसे में जिक्र करूँ
अभी बचपन ख़त्म भी नहीं हुआ था कि
घर का सारा काम उसके कंधो पर आ गया
छोटे छोटे नन्हे से पैर , न जाने कब बड़े हो गए
स्कूल से पढ़कर न जाने कब ,कॉलेज में आ गए
पिता को भी अब सताने लगी
और माँ भी बेटी को महेंदी लगाने के सपने दिखाने लगी
क्या बेटी के दर्द को समझना चाहा है
उसके दिल में क्या है , क्या कभी हमने पूछना चाहा है
औरत की कहानी को ,कैसे शब्दों में ब्यान करूँ
उसके हर दर्द का तुमसे ,कैसे में जिक्र करूँ
बोझ लगने लगती है जब वो बड़ी हो जाती है
शादी की बाते अब तो हर घर में होती है
न जाने कैसा परिवार होगा ,मेरी बेटी का कैसा सत्कार होगा
अपनों को छोड़ कर ,जब पराये घर में रुखसत करेगी
उसके सपनो का सपनो का संसार भी ,न जाने कैसा होगा
औरत की कहानी को ,कैसे शब्दों में ब्यान करूँ
उसके हर दर्द का तुमसे ,कैसे में जिक्र करूँ
धीरे धीरे वो अपने को ढाल लेती है ,
पराये घर को अपने प्यार और संस्कार से संभाल लेती है
समय का चक्र भी आगे बढ़ता है , माँ बनने का फिर उसे अवसर मिलता है
फिर दर्द की कहानी उसके जीवन में ,आ जाती है
बेटा और बेटी करने की ,वंश को बढ़ाने की तलवार उसके गर्दन पर चला दी जाती है
इस संसार में बेटी के दर्द को ,समझता नहीं
चाहे कितना भी प्यार करे कोई ,पर एक दूसरे के लिए अपना सा भाव झलकता नहीं है
औरत की कहानी को ,कैसे शब्दों में ब्यान करूँ
उसके हर दर्द का तुमसे ,कैसे में जिक्र करूँ
बच्चो की परवरिश करना , बड़ो को खाना देना
पति को खुश रखना ,पडोसी से बनाकर रखना
घर का काम करना ,बिना नागा किया कभी न आराम करना
अपनी ख़ुशी को त्याग कर, दुसरो को खुश रखना
कोई रूठ न जाये ,सबका ख्याल रखना
हर त्यौहार में व्यंजन बनाना , अपने घर को स्वर्ग की तरह महकाये रखना
जीवन की साड़ी उलझनों को , अपने ही दिल में रखना
किसी को पता न चल जाए ,हर वक़्त इसी उधेड़ बन में रहना
औरत की कहानी को ,कैसे शब्दों में ब्यान करूँ
उसके हर दर्द का तुमसे ,कैसे में जिक्र करूँ
मायका अब तो पराया लगता , भाई और भाभी के बुलावे पर निर्भर करता है
सुसराल में पति ,सास ,ससुर , के हिसाब से चलना होता है
बच्चो की ख़ुशी के लिए , सब कुछ त्यागना होता है
वक़्त की सुई भी टिक टिक करती रहती ,वक़्त निकल रहा ये कहती रहती है
भरकर मांग सिन्दूर की , पति के लम्बी उम्र की कामना करती है
और पति इ पूरे दिन बिना कुछ खाये पिए भूखे रहती है
औरत की कहानी का ,शब्दों में अंत नहीं हो सकता
वीरू तो क्या दुनिया को कोई मर्द ,औरत की कहानी को शब्दों में कह नहीं सकता
औरत की कहानी को ,कैसे शब्दों में ब्यान करूँ
उसके हर दर्द का तुमसे ,कैसे में जिक्र करूँ
सात फेरों से सात जन्मो का ,रिश्ता निभाती है
पत्नी और घर की बहू होने का फर्ज ,पूरी सिद्धत से निभाती है
न कोई मांग करती है ,बस घर के काम अपने आपको व्यस्त रखती है
बच्चो के लंच से ,पति की सेवा में पूरा दिन निकल जाता है
फिर सबको खाना खिलाकर ,खुद खाना खाया जाता है
कैसे उसके त्याग को भूल जाते है , उसके ऊपर जुल्म करने का अपराध करते हैं
औरत की कहानी को ,कैसे शब्दों में ब्यान करूँ
उसके हर दर्द का तुमसे ,कैसे में जिक्र करूँ
जीवन की पूँजी ,उसके संस्कार होते है ,
सब खुश रहे उससे बस ,यही छोटे दिल छुपे जज्बात रहते है
उसकी ममता का दर्द किसी को ,दिखाई क्यों नहीं देता
उसकी वात्स्ल्यता का अधिकार ,समाज नहीं देता
बारह महीने की चारो ऋतुओं में , उसको आराम कहाँ है
समाज के ठेकदारों से पूछो जरा , उसके अधिकार किस तिजोरी में बंद है
औरत की कहानी को ,कैसे शब्दों में ब्यान करूँ
उसके हर दर्द का तुमसे ,कैसे में जिक्र करूँ
औरत के पैरों में ,हजारो रिश्तों के बेड़ियाँ बांध दी
वो कुछ न कर सके अपने लिए ,उसे उसके रिस्तो ने ही उसको ये सजा दी
जाने अनजाने में जब कभी , कुछ कह जाती है
सास और ससुर का प्रकोप भी , वो हस्ते हुए सह जाती है
कोई भी उसकी बराबरी , कर नहीं सकता
भले वो औरत है ,लेकिन कोई मर्द उससे आगे चल नहीं सकता
औरत की कहानी को ,कैसे शब्दों में ब्यान करूँ
उसके हर दर्द का तुमसे ,कैसे में जिक्र करूँ
लक्ष्मी बाई ने भी औरत के साथ साथ कर्तव्य निभाया था
घर के साथ साथ , अंग्रेजो को नाकों चने चबे चबाया था
अहिल्याबाई के त्याग को भी ,भूले कैसे ,
किस तरह सावित्री ने भी , पति की जान बचायी थी
अपने पतिव्रता होने के कारण ही ,माँ सीताजी अग्नि कुंड छलांग लगाई थी
औरत के बलिदान की कहानी ,ये धरा भी कहती है
नारी के बिना जीवन है अधूरा ,यही सन्देश पूरी सृष्टि कहती है
औरत की कहानी को ,कैसे शब्दों में ब्यान करूँ
उसके हर दर्द का तुमसे ,कैसे में जिक्र करूँ
आकर कुछ हम थोड़ा सा मरहम लगाते है
औरत के जज्बातो को समझने का बीड़ा उठाते है
उसके चेहरे के ख़ुशी को पढ़ने की कोशिश करते है
उसके दिल में क्या है ,ये समझने कोशिश करते है
परिवार के आलावा भी है ,उसकी है कुछ ज़िंदगी
वो स्वतंत्र है अपने लिए ,नहीं है वो किसी की बंदगी
चलो समाज में ,ये बात करते है
औरत के अधिकार और सम्मान की बात करते है
(वीरेंद्र सिसोदिया )