वे जिनके चेहरे पर कालिख पुती हुई है होंगे क्यों अपनी बदनामी से चिंतित किन्तु नहीं जिनके दामन में कोई दाग टूट जायेंगे /चुक जायेंगे बस एक दाग से तनिक नहीं सन्देह बात यह पूर्ण सुनिश्चित कोई कितनी आग लगाये राहों में काँटे बिखराये कर्मवीर तो अपने पथ पर होते तनिक न विचलित ।