गर्दन
गर्दन !
तुम्हे जानना होगा
झुकना सम्मान है
यह कायरों का नहीं, वीरों का काम है
जब गई थी तुम आखिरी बार अकड़
तब से मेरी जगत से रीत टूट गई,
प्रीत टूट गई ...
चंद पलों के लिए गर्दन तुझे झुकना होगा
अब वीरों को संयम और सम्मान के साथ लड़ना होगा
जिनकी झुकी गर्दन , मैंने उनको वीर महान देखा है
जब गई अकड़ तू फिर कहीं किसी का सम्मान नहीं देखा है ~विरेंद्र शर्मा

