ख़ुशबू ए -हवा कैसी होगी उस नगर की
जहां "वो" अब सांसे लेती होगी..
गलियां महकती होगी ,यहां लोग
नशा ए - इश्क़ इस हवा से ही करते होंगे..



मन में इश्क़ लिए ,सीने में कोई दर्द पुराना लिए
उस महकते नगर कि हवा में शामिल होना हैं मुझे
इस धड़कते दिल से पूछना है
क्या यह हवा वही है?
क्या यह नशा वही है?
क्या इस महकती हवा में इश्क़ इत्र वही है??


और अब हकीमों ने भी कहा दिया है यारों
एक वही हवा है जो ग़ालिब
को फिर जिंदा कर सकती है... ~virendra sharma