जब पूछा गया मुझसे
क्या फर्क होता है
देव और दानव में??
मैं चुप रहा क्योंकि मैं मनुष्य था
फिर मैंने सोचा शायद उसी दानव की
बात कर रहे जो स्त्री पर अत्याचार करता है
शायद उसी देव की बात कर रहे
जो स्त्री का सम्मान करता है
फिर मैंने देखा लोगों को जो कह रहे थे
हां वही ! हां वही!
पूछने वाले ने मुझसे फिर पूछा
स्त्री कोन फिर ?
इस बार मैंने बेझिझक कहा
हां वही 'देवी' जिसको दानव तंग करता है
और देव सम्मान करते है
~विरेन्द्र शर्मा
