संगीत की सुर.... आवाज़ मधुर..
देखा भागा यूँ तेज , शिथिल
रह पाया क्यूं ना नियत, समर
रह गयी दूर, जो जाना था
समझा था मन पहचाना था...
भेद, समय, संवेग अमल सब किया
होश मनमाना था
सोचा यूँ ना मैं थामूंगा, अब सफल राह से भागूंगा
जानी मैंने थी बहुत चाल, समझी मैंने थी कई ढाल
चल निकल समय की डगर मगर मैं फ़िर
भी ठहरा सफल धीर, वो कहाँ गया
मेरे भीतर से.... अंजाने बेगाने से....
वे लोग रेत की झोके से, अंतर्मन पुष्ट झरोखे से
दे गया वेग वो मन को चाल
रह पाया ना वो सफल ढाल
