अशांत जिज्ञासा , भटकते हुए थककर शांत होने लगे , मृदु वाक कौशल , होठों के सूखेपन से प्रभावित हो, विवेक , मंद मंद अग्नि से आकर्षित हो, तुम अपनी विवशता को संतोष न कह देना बंधु , थोड़ा ठहर लेना , ठहरा हुआ वक्त नहीं होता हताश होने के लिए , ठहरा हुआ वक्त होता है,   प्रबल हो उठने  के लिए , ठहरो तुम अपने विवेक को मृदुता से सींचने के लिए , ठहरो तुम अपनी भावुकता को बुद्धि  से संजोने के लिए , ध्यान रहे , जब भी उठो मंजिल पाने की शक्ति न हो , न सही , परन्तु पहले से अधिक चलना यह निश्चित करना ।