गाँव कि पगडंडियों से चल कर पक्की सड़क पर आया हूँ,

एक ख़्वाब को लिए बड़े शहर आया हूँ,

हर रोज़ कि जद्दो जहद हैं मंज़िल तक पहुँचने को

सपनो कि राह पर चलते-चल छोड़ दिया हैं अपनो को।


क्या पाया , क्या खोया सब हिसाब होगा,

जिनसे मैं छूट गया उनका भी मलाल होगा,

शहर कि उलझनों में कुछ यूँ फसता चला गया

गाँव कि खुशियों से मैं बाँटता चला गया।


जब घर में झाँका तो आँगन कि वो तुलसी नज़र आती हैं,

द्वारे पर देख तो गाय सान के चारा खाती हैं,

बाबा का वह बिछौना, दादी कि कहानियाँ याद आती हैं,

घूम के गुज़ारा हैं जिनमें बचपन मेरा, गाँव कि वो गालियाँ याद आती हैं।।


विपुल उपाध्याय