मेरी जहान के बमों दर,
मेरे जीवन का आधार हैं बाबू जी
मेरे किरदार का रंग ,मेरी मज़बूत बुनियाद हैं बाबूजी ।।
अम्माजी कि माथे कि रौनक,
उनके गले का हार हैं बाबूजी
मेरे घर कि सारी दौलत,सब शोहरत हैं बाबू जी
सबकी तकलीफो को खुद झेलकर,
अपनी तकलीफों से आंजन कर
हस्ते मुस्कुराते जो सबको संभाले,वो खास हुनर हैं बाबू जी
हर वक़्त कोशिश हैं जिसे समझने कि वो पहेली हैं बाबूजी
मेरे मन का सारा उजाला, सब अंधियारा हैं बाबूजी
अम्मा के उजाले माथे पर कोरेपन कि चादर हैं
उस रोशन चेहरे पर उदासी के बदल हैं
मेरे घर का सारा गेहना,सब जेवर थे बाबू जी
:विपुल उपाध्याय
