किसी को ख़ुद मे ढलते देखा हैं
एक अनोखा किरदार मुझे बसते देखा हैं
एक रोज़ आईने में निहार रहा था मैं
मैंने ख़ुद में अम्मा को पलते देखा हैं।
कड़कती धूप में ठंडी सी छाया हैं अम्मा
पंचतत्वो सी ही एक सच्चाई हैं अम्मा,
कड़वाहट से परिवारों में रिश्ते उधड़ते देखा हैं
शहद जैसी कर देती हैं मीठी सी तुरपाई अम्मा ।
बाबूजी कि मार से बचने का एक अचुक कवच हैं अम्मा
सारे घर का शोर शराबा और सब सन्नाटा हैं अम्मा।
सब रिश्ते नातों से परे हैं जो बंधन,
सागर, झरना और वो मद्धम सी पुरवाई है अम्मा।।
: विपुल उपाध्याय
