राम तुम हो विकास के सूत्राधार 


चले वंश जब, दिनकर आवे

ऋषि गौतम, अन्धकार भगावे

चले अवध, कोई मार न पावे

होय दशरथ से, दस दिको में प्रसार 


राम तुम हो विकास के सूत्राधार 


चले वशिष्ठ जब, विद्यालय आवे

तब बालक सब, शिक्षा पावे

चले अयोध्या, ध्यान बड़ाबे

तब होता शिक्षा का प्रसार


राम तुम हो विकास के सूत्राधार 


चले कौशल्या, शल्य क्रिया आवे

चले सुमित्रा, जन मित्र बनावे

और जन राष्ट्र सहयोग बड़ाबे

तब खुलते हैं विकास के द्वार


राम तुम हो विकास के सूत्राधार 


चले मरुति, जन विमान उड़ावे

सिंधु से पेयजल नीर बनावे

नल और नील सिंधु पुल बांधे 

बढ़ता सौंदर्य, पर्यटन अपार


राम तुम हो विकास के सूत्राधार