तुम्हारा काम है घुसपैठ
हमारा ध्वस्त तुम्हें करना
करो तुम युद्ध या घुसपैठ
तुमको ही है बस मरना

कि जब जायेगी पीओके
सेना की कोई टुकड़ी
वहां आतंकियों की फिर
निकल जाएगी सब हिकड़ी

बहुत ही हो गई मीटिंग
बहुत ही हो गई बातें
इसे खाली करो तुम अब
लगेंगी कुछ ही बस रातें

पीओके हमारा है
उसे लेकर रहेंगे हम
शांति से ही हट जाओ
नहीं जाओगे मिट अब तुम।