ताउम्र जवानी गुजारने के बाद... 

कह दिया अब कोई मतलब नहीं... 

आहें भी तोह भर-भर के निकली...

सुनने वाले ने कहा सुना ही नहीं...

जो भी था ले तोह गया वो मेरा...

अब जताने को अफ़सोस भी नहीं...

फर्क क्या ही पड़ेगा तेरे होने न होने से...

एक किनारा जो कभी मिला ही नहीं...

ये मेरी जिम्मेदारियाँ जरा हावी हैं आजकल...  

वरना बर्बादी के किस्से तुझे मालूम ही नहीं...