वो खामोश आंखे सहमा हुआ चेहरा
मुझे अच्छा लगता है
वो तेरा नजाकत से चेहरे से बाल हटाना
मुझे अच्छा लगता है
वो लंबी नखचडी नाक से तेरा नखरें दिखाना
मुझे अच्छा लगता है
न कहते हुए सब कुछ तेरा कह जाना
मुझे अच्छा लगता है
तेरे हिसाब से हम तेरे लायक नही
तेरा दीदार पाना ही मुझे अच्छा लगता है
तुझे पाना न पाना क्या फर्क पड़ता है
तुझे जबरदस्ती अपना कहलवाना
मुझे अच्छा नही लगता


