तन्हाइयां ये कैसी जिंदगी कर गई

चुराकर सवेरे सभी अंखियों से मेरी

राते हैं काली अब हमदम बन गई

तन्हां हुआ में ऐसे

जैसे कोई गहरा समंदर

नदियां थी जो दिल का हाल पुछती थी

वो नदियां भी अब बेजुबां हो गई

रोता है समंन्दर तन्हाई में अकेला

तडपता है सिसकता आंसू है बहाता

ज्वार भाटा नहीं वो लहरों का उछलना

दर्द अपने है दिल के चांद को दिखाता

विराट है कितना जैसे अम्बर हो फैला

मगर फिर भी रोता

दर्द नदिंयों के सारे खुद में संजोता

नदियां हैं रुठी तो तन्हां हुआ है

आंसू अंखियों से अपनी खुद ही पीया है

सैलाब हैं कितने इस दिल के अंदर

यूं ही तो हुआ नहीं खारा है समंदर ।

डाँ. कुमार विनोद