सूख कर बिखर गया
वो गुलाब खुशबू लिए तेरे प्यार की
मेरी किताब मे जो वर्षों से रखा था
खत लिखे जो प्यार से तुमने
शब्दो की स्याही को
मेरे अश्कों ने मिटा दिया
रोता हूं यूं तो आज भी
अहसास तेरा दिल में लिए
सोता हूं आज भी
यादों को तेरी पलकों पे लिए
बालों में सफेदी है
चहरे पे अनगिनत झुर्रियां
आखों से दिखता नहीं कुछ
पर दिखती है तेरी परछाइयां
दूर होकर भी कितनी
हर पल तू मेरे साथ है
तू ही तो मेरी बंदगी
मेरे जीने का अहसास है ।
डाँ.विनोद कुमार
