शून्य से शून्य का कैसा ये सफर है
गुना भाग ये कैसे कैसे
जिंदगी के सफर में
जिंदगी की उलझनें ये कैसी
शून्य को पाने की
कैसी जद्दोजहद है
चल रहा क्यूं खेल
हर तरफ गुणा भाग का
शून्य एक पाने को
अरबों खरबों के हिसाब का
ना रिश्तों की गरीमां
ना प्यार की कदर है
शून्य को छोडकर
शून्य को खोजना
पागलपन है पूरा
या उसका कोई असर है
ना मैं,मैं हूं ना तूम ही तूम हो
हर कोई बस
अपना शून्य भर रहा है
शून्य को भरकर कल फिर
शून्य पाने के पागलपन में
बस इंतजाम कर रहा है
खाली हाथ आया था
खाली ही जायेगा
ये महल गाडियाँ नौकर चाकर
ये शौहरत
गुमान पहाड सा होने का
बस मुठ्ठी भर
राख बन के रह जायेगा
शून्य से शून्य का कैसा ये सफर है
गुणा भाग कैसे हैं
ये जिंदगी के सफर में
जिंदगी की उलझनें ये कैसी
शून्य को पाने की
कैसी जद्दोजहद है ।
डाँ.कुमार विनोद
