चर्चे हैं बहुत विकास के
मेरे मोहल्ले की गलियों में
चुनावी सरगर्मी है
हर नेता विकास को
अपना कहके बुला रहा
हर गली में विकास होगा
विकास हम ही लायेंगे
कसम खाते हैं राम की
दिल्ली को शंघाई
काशी को क्योटो बनायेंगे
उथल पुथल रही दिल में बहुत
विकास के एक दीदार की
आदित्य महात्मा से सी एम हुआ
नरेन्द्र चाय बेचता पी एम हुआ
तुलसी भी बन गई मिनिस्टर
शाह जी बन गए गॄह मंत्री
ममता फिर से चीफ मिनिस्टर
माया का हाथी बेठा शांत है
अखिलेश की साइकिल हुई है पंचर
राहुल बाबा भी खडे लाईन में
कब उनकी भी बारी आये
जब चाये वाला बन सकता पी एम
खट्टे अंगूर वो क्यूं खाये
कपालभाती करते करते
रामदेव का विकास हुआ
सबके हाथ में देकर दंतकांटी
उंचा उद्योगपति बना
अंम्बानी बढ गया
अडानी बढ गया
ललित मोदी,माल्या गजनी बन गया
करोडों ले गये दोनों लूट के
नोटबंदी और जी एस टी का
आम जनता को जुलाब लग गया
सचमुच भारत देश मेरा
तेजी से आगे बढ रहा
भूखा नंगा मजदूर किसान आज भी
बस कपाल भाती कर रहा
हर एक की जुबां से बाते ऊंची
पर बांतो की मर्यादा झूठी
हर गली मोहल्ले नाप दिये
विकास कहीं मिला नहीं
रुख किया जब गाँव का
किसानों को फंदे पर लटका पाया
बनके दलित खाई नेताओ ने
जिन दलितों के घर रोटी
बच्चों को उन दलितों के
रोटी को एक वक़्त की
बिलखता और तडपता पाया
भारत चलता था ऐसे ही
क्या लगंडाकर ऐसे ही चलेगा
बस नेता करेगा विकास है अपना
भारत घुट घुट क्या ऐसे ही मरेगा
हर गली मोहल्ले नाप दिये
विकास कहीं मिला नहीं
रुख किया जो गांव का
शोषित मिला विकास बहुत
कुपोषित भारत को पाया ।
डाँ.विनोद कुमार
