सरकार हैं हम
कुछ भी करें
सच भी हमारा
झूठ भी हमारा
तुम्हे विपरीत दिशा जाने की
आजादी किसने दी
हमने कहा
रात को सूरज निकलता है
चांद कहने की आजादी किसने दी
हमने कहा
देश में भूखा नहीं अब कोई
भूख और भूखा दिखाने की
आजादी किसने दी
हमने कहा
नारी सुरक्षित है अब देश में
होते बलात्कार दिखाने की
आजादी किसने दी
हमने कहा
भ्रष्टाचार खत्म हो गया
बढ़ती चोर बाजारी दिखाने की
आजादी किसने दी
हमने कहा बुलंदियां छू रहा देश
हमारी नीतियों से
हमारा रिपोर्ट कार्ड दिखाने की
आजादी किसने दी
सरकार हैं हम
कुछ भी करे
सच भी हमारा
झूठ भी हमारा
तुम कठपुतली हो महज
सांसे लेने की
आजादी किसने दी
मुह है तुम्हारा ये माना
कुछ भी बोलने की
आजादी किसने दी
झूठ को सच
सच को झूठ करना
सरकार का काम है
तुम्हें सब तोलने की
आजादी किसने दी
अब भुग्तो
सरकार हैं हम
सच भी हमारा
झूठ भी हमारा
तुम्हें विपरीत दिशा जाने की
आजादी किसने दी ।
डॉ .विनोद कुमार

