जन्म लिया धरती पर सीता ने

देख भक्ति इंसान की

मगर भक्त नहीं पाखंडी थे

मुंह पर यूं तो राम राम

माथे पर टीका महादेव का

सबने ही सीता राम जपा

अकेली निकली सीता जैसे ही घर से

जीना सीता का दुर्लभ हुआ

जिधर भी निकली प्यारी सीता

हर गली में एक रावण मिला

हर कोई पहने था अलग ही चौला

कोई शिक्षक बन

कोई रक्षक बन

कोई दानी बन

कोई ज्ञानी बन

कोई अपना था कोई था पराया               

जिसने भी देखा गलत ही देखा

आंखो में हवस का सैलाब था पाया

सोचे सीता ये भक्ति कैसी

जहां सीता को सम्मान नहीं

नजर उठी है जिसकी भी

बस गंदी है उसपर नजर उठी

रावण धरती पर कैसे कैसे

बनकर राम हैं सब ही रहते ।

डॉ .विनोद कुमार