भर मारो पिचकारी यारों
प्यार के रंग की
गिले शिकवे सारे आज मिटाओ
तोड़ अहंम की ऊंची दीवारें
दिल से दिल को यार मिलाओ
रंग आज चढे़ कुछ ऐसा तन पे
भेद हैं रंगो का मिट जाये
तू कौन धर्म तू कौन जात
वो ऊंच नीच
वो ठाट बाट
उतरें आज जमीं पर सारे
क्या जुगनू और क्या सितारे
गले मिलें आओ प्यारे
रंग तेरा हरा तो क्या रंग है
रंग मेरा केसरिया तो क्या केसरिया
रंग आज मिला के सब आपस में
प्यार का इंद्रधनुष बना दें
आओ दिल के खोल के फाटक
होली प्यार की आज मना लें ।
डॉ .विनोद कुमार
