हजारों लिटर तेल जला डाला
कल्पना अपनी पूरी करने को
बुझ गया एक दीया नन्हां
भात भात भात करता
आघार कार्ड नहीं था उसका
पेट अपना भरने को
सुना है हेलीकॉप्टर से
अयोध्या में आज राम आयें हैं
दीपों से ज्यादा चमक है
आज चहरे पे राजनेताओं के
दिवाली के बहाने ही सही
राम फिर से काम आयें है
फिर चलेंगीं बाते हिंदू मुस्लिम की
फिर से नाकामियों को छुपाया जायेगा
ढकेगा पर्दा सैंकडो
नन्हें बच्चों की लाशों पर
फिर से रामचरित को भुनाया जायेगा
राम तो प्यारा हमेशा
हर यूग ने यूं ही ठगा है
सतयूग में चला बनवास लम्बा
माँ केकई के मान को
कलयूग में चल रहा नाम राम का
नेताओं की कुर्स के अंजाम को ।
डॉ .विनोद कुमार
