चलन घोटालों का कैसा चला
हर करोड़पति लुटेरा सा लगा
वादा किया था काला धन वापस लाने का
सफेद धन ही काला बन
देखो आज विदेश चला
हाथ इमानदार है पप्पू का
ईमानदार नन्दू का कमल का फूल
जनता ही बईमान थी क्या
नोटबंदी में चाटी जिसने धूल
वो माँ ही बईमान थी शायद
दो दो पैसे बचा के जो रखती थी
पड़ा परिवार पर संकट जब जब
गुल्लक फोड़ के पैसे गिनती थी
लगे थे सब लाईनों में बैंक की
देश से भ्रष्टाचार मिटाना था
किसने सोचा था पैसा सब का लेकर
मोदी भाग जाना था
तेरे हों या मेरे दल
सबके कालिक में हाथ सने हैं
बनके काठ बैठे शांत है ऐसे
घोटालेबाज जैसे इनके जीजा बने हैं
चलन घोटालों का कैसा चला
हर करोड़पति लुटेरा सा लगने लगा
वादा किया था काला धन वापस लाने का
सफेद धन ही काला बन
देखो आज विदेश चला ।
डॉ .विनोद कुमार
