नो नवरात्रे देवी के

मगर कौन सी देवी ?

क्या वो देवी जिसके गर्भ में आते ही

जाने कितने आंगन हिल जाते हैं

उसे गर्भ में मारने के

जाने कितने तरीके ढूंढे जाते हैं

या वो देवी जिसको बुढ़ापे में बेटा

बोझ समझकर दुत्कार देता है

या वो देवी जिसके शरीर का रोज

नंगी निगाहें चीरहरण करती हैं

नो नवरात्रे देवी के

मगर कौन सी देवी ?

डाँ.विनोद कुमार