रूठे अपने जब गले मिलें
दिल में प्रीत जगे और प्यार पले
होती है यारो दिवाली
रंगो की रंगोली दिलवाली
जब आशीष को मां का हाथ उठे
जब साया पिता का साथ चले
जब घर में रिश्तें पक्के हों
जब प्यार के धागे सच्चे हों
होती है यारो दिवाली
रंगो की रंगोली दिलवाली
जब टूटें जात पात के बंधन
ऊंच नींच की दीवार गिरे
जब भूखा मरे ना देश में कोई
हिंदू मुस्लिम का प्यार बढे
जब बेटी मरे ना कोख में कोई
नारी का सम्मान बढे
जब इज्जत हरे ना कोई दूशासन
भ्रष्टाचार मुक्त हो सत्ता और शासन
जब बंदूकों की फसल छोड़
गेंहू का पलड़ा भारी हो
मुस्काये किसान जब मेरे देश का
लटकना पडे फाँसी के फंदे पर
ना ऐसी कोई लाचारी हो
तब होती है यारो दिवाली
रंगो की रंगोली दिलवाली
जब शिक्षा से वंचित रहें ना बच्चे
तडपे ना कोई चंद सांसो को
जब भूख से मरे ना नन्हे फरिश्ते
मां रोये ना कोई रातो को
जब देश में ऐसी हवा चले
अंधेरा चीर जब प्रकाश जगे
संवरे भारत माँ का आंचल
घर घर में सुरज निकले
तब होगी यारो दिवाली
रंगो की रंगोली दिलवाली ।
डाँ. विनोद कुमार
