राम सा बनने की लालसा थी

बड़ी मुश्किल से

अहंम का पहाड़ तोड़ा था

सत्य की उंगली पकड़ कर मैंने

झूठ का दामन छोड़ा था ।

अहंम रावण सा थोड़ा शांत हुआ

पर हारा नहीं 

फिर से उसने पलटी मारी 

फिर से काँधे सवार हुआ ।

फिर से वही सब

मैं भी रावण

वो भी रावण

रावण को मारे अब कैसे रावण

जिंदगी भर सिलसिला 

बस यूं ही चलता रहा 

पुतला रावण का जलता रहा

रावण मुझमें पलता रहा ।

वर्षो से खुदको ही

धौका दे रहा हूँ

मर्यादा का कत्ल कर रोज राम की

रावण को दिल में पलने का

मौका दे रहा हूँ ।

जय श्री राम आज हर जुबान पर

पर मैं भी रावण

वो भी रावण

रावण को मारे अब कैसे रावण ।

डॉ.विनोद कुमार