संविधान बना आज द्रोपदी

शतरंज का दरबार सजा है

मूक बने सब देख रहे हैं

लोकतंत्र का चीरहरण हुआ है

चुनाव अब भद्दा मजाक

मजाक एक लगने लगा

दो वाला भी दावा सरकार का

अब मेरे देश में करने लगा

संविधान की आबरू लूटना

अब जैसे एक बनी कला है

भ्रष्टाचार मिटाने को

भ्रष्टाचार से मतदाता को

देशभक्त नेताओं ने

बार बार क्या खूब छला है

देशभक्ति का ये नाटक कैसा

चारो तरफ चल रहा

छल कपट से खाने वाला भी

देशभक्ति की बातें कर रहा

देश को हीरे की चमक दिखा कर

पैसा मोदी लूट गया

कल्लू किसान मेरे गाँव का

चंद पैसों को फांसी पे झूल गया

लोकतंत्र मेरे प्यारे देश का

छल कपट से जूझ रहा है

हारने वाला बना एक मंत्री

जीतने वाला पकौड़े तला है

संविधान बना आज द्रोपदी

शतरंज का दरबार सजा है

मूक बने सब देख रहे हैं

लोकतंत्र का चीरहरण हुआ है।

डॉ .विनोद कुमार

#मेघालय सरकार