क्या राम अयोध्या आएंगे ?,

चाहुं ओर धुंआ धुंआ,

धुंध और कोरोना,

रक्तपात, बलात्कार ,

गरीब का मुह बंद,

पैसे का बोलबाला,

न्याय की आंखों में अंधेरा,

रखवाला ही लगे लुटेरा,

मर्यादा श्री राम की ,

बनी जहां पत्थर की मूर्त ,

रावण को दिल में रखने वाले ,

पूज रहे हैं राम की सूरत,

क्या राम अयोध्या आएंगे ?

अहंकारी रावण का विनाश कर ,

क्या अब ,

अहंकार से तिलक करवाएंगे,

घर साफ हैं ,

सुसज्जित है पुष्पों से,

मन है कपटी,

मैला बहुत ही मैला,

मर्यादा की छवि श्री राम,

बैठ दिल में रावण के

क्या रावण से हाथ मिलाएंगे

क्या राम अयोध्या आएंगे ... ?

डॉ.विनोद कुमार

दिनांक: 14/11/2020


#शुभ दीपावली

#मास्क पहने रखिए कोराना से बचिये ।