हजारों लीटर तेल जला दीये

लाखों दीपक रोशन करने को

बुझ गया मगर एक नन्हा-सा दीया

भात भात कहके

उसकी सांसों की लौ फडकती रही

आधार कार्ड नहीं था उसका

पेट नन्हा सा अपना भरने को

सुना है हैलीकॉप्टर से अयोध्या आज

राम अयोध्या आये हैं

लाखों दीपक करके जगमग

सरयू नदी के घाट सजाये हैं

एक अलग चमक है

नेताओं के ललाट पर

पहुंचे हैं श्री राम आज

हैलीकॉप्टर के सफर से

सरयू नदी के घाट पर

दौड दौड कर सबने सरपट

फूलों के हार पहनाये हैं

जब जब चुनावी हवा चली

राम लला ही सबको भाये हैं

फिर से बात चली हिंदू मुस्लिम की

फिर से रंग तिलक का गहरा हुआ

फिर से ढका है पर्दा नाकामियों पर

फिर से हर कोई राम राम जपा

हर दिन लुटती इज्ज़त बहनों की

अम्बार लगे बच्चों की लाश के

क्या उसका भी पर्व मनायेंगे

क्या आयेंगे राम श्मशान बच्चो के

वहां कोई दीप जलायेंगे

गंदी बहुत ये चुनावी हवा है

रावण ही कलयूग में राम बना है

सतयूग में चले बनवास राम

पिता के वचन के मान को

कलयूग में मेरे भोले राम को

राम नाम ने ही ठगा है ।

डाँ.कुमार विनोद