कभी तो खुद से बात कर 
बड़े बड़े सपनें 
संजो लिए आंखों में 
कभी तो बची जिंदगी का 
कुछ पल बैठ हिसाब कर 
एक पलड़े में रख 
जो जी चुका
दूजे में जीना जो बाकी है 
चोंक जाएगा 
हाथ से जिंदगी जब
खिसकती पाएगा
कितनी बची ?
40 साल 
20 साल
10 साल या इससे भी कम
पिछले 40 कब निकले
पता चला क्या ?
आने वाले भी रेत के जैसे 
मुट्ठी से खिसक जाएंगे
आ उतर आसमान से
जमीन पर आ 
खुद से बात कर
झांक अंदर अपने
एक सुंदर सी जिंदगी
तेरा इंतजार करती है
उड़ेगा कब तक गुमनाम आकाश में 
कागजी पंख लेकर  
आकाश भी तो झूक जाता है 
जमीन के एक छोर पर 
फिर जमीन से इतनी बेरूखी कैसी
आ बैठ जमीन पर
खुद से बात कर
जिंदगी को मौत से बड़ी आज कर
खुल कर हंस ना कर कत्ल जिंदगी का
बच्चा बन तो सही बचपन को याद कर
गरूर तोड़कर बड़पन के आसमां का
कभी तो खुद से बात कर 
बड़े बड़े सपने 
संजो लिए आंखों में 
कभी तो बची जिंदगी का 
कुछ पल बैठ हिसाब कर 
कभी तो खुद से बात कर 
कभी तो खुद से बात कर। 
डॉ .विनोद कुमार 
दिनांक: 8/11/2020