जिंदगी कुछ नहीं

कुछ यादें कुछ ख़्वाब हैं

रोज बनाती है मिटाती हैं

कुछ यादों के महल

टूटते जो रोज आंख खुलते ही

आंखों में बसा एक खुबसूरत ख़्वाब हैं

यादें है तो लगता है

घडकन है दिल में

जिंदा हैं अभी हम

अभी हुए नहीं पत्थर

अरमान हैं दिल में आज भी कायम

आंखे आज भी नम हैं

पलकों में उसकी आज भी कैद हैं यादें

रुलाती हैं मुझको आज भी उसकी मीठी वो बाते

दूर निकल आया यूं तो

जीवन के सफर पर यार बहुत

जगाती हैं तडपाती है मगर तेरी ही यादें

जिंदगी कुछ नहीं कुछ यादें

कुछ ख़्वाब है

रोज बनाती है मिटाती

कुछ यादों के महल

टूटते जो रोज आंख खुलते ही

आँखों में बसा खुबसूरत वो एक ख़्वाब है ।

डाँ.विनोद कुमार